HomeNewsHaryanaHisar Hisar

‘जंक्शन एमबीए’ 14 को हिसार में

हिसार. दैनिक भास्कर एवं कैरियर लांचर द्वारा 14 जनवरी को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘जंक्शन एमबीए’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए कैरियर लांचर के निदेशक दिनेश नागपाल ने बताया कि यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश में देश के उच्च स्तर के 20 से अधिक एमबीए कॉलेजों से हिसार एवं आसपास के विद्यार्थियों को रूबरू होकर विभिन्न कॉलेजों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। आयोजन में आईआईएम से संबंधित वक्ता विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में नई चीजों, संभावित कैरियर जिनमें फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स सिस्टम आदि के बारे में जानकारी देंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए करें संपर्क
कैरियर लांचर के निदेशक दिनेश नागपाल ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु कैरियर लांचर की स्थानीय शाखा 106, पीएलए तथा दैनिक भास्कर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

मैट व कैट में प्रवेश की जानकारी
जंक्शन में इस बात की विशेष जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी कि कैसे विद्यार्थियों को मैट व कैट में किस स्कोर पर किस कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। निदेशक ने बताया कि यह आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभदायी सिद्ध होगा जो कि मैनेजमेंट में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक हैं। इस दौरान ग्रुप डिस्कशन का अभ्यास भी कराया जाएगा।

प्रमुख एमबीए कॉलेज
वैलिंगकर मुंबई, आईएसबीएम पुणो, आईएसएमई बैंगलोर, एसएमएस वाराणसी, बीएमए बंगलौर, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम देहरादून, फाच्यरून इंस्टीट्यूट नई दिल्ली, आईआईएलएम नोएडा और शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ प्रमुख हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: