bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

बैंक में पैसा नहीं

नारनौंद. कस्बे के को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक में इन दिनों रुपए का टोटा है। किसान चक्कर लगाकर थक चुके हैं। किसान जयबीर, राजकुमार, सिकंदर, पालेराम, धर्मपाल, चंदगीराम, सतबीर ने बताया कि वे बैंक से राशि लेने के लिए कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन बैंक अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं।

इधर, बैंक के ब्रांच मैनेजर उदयवीर सिंह ने बताया कि शाखा की ऋण वसूली शत-प्रतिशत है। फिलहाल बैंक में पैसा न आने के कारण किसानों को राशि नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में चंडीगढ़ बैंक को लिखा गया है।

पाबड़ा में बिजली कट से ग्रामीण परेशान
उकलाना मंडी.

पाबड़ा गांव में बिजली कटौती के कारण ग्रामीण परेशान है तथा सरकार से मांग की है कि बिजली की आपूर्ति में सुधार किया जाए। युवा संगठन के प्रधान संदीप कुंडू, जिले सिंह, नरेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के अघोषित कट तथा नाममात्र आपूर्ति के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। चारा कटाई, आटा पिसाई, पानी की सप्लाई तथा बच्चों को पढ़ाई पर असर पड़ा है। अगर बिजली की आपूर्ति में सुधार नहीं होता तो लोग जन आंदोलन करने को विवश होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: