सौराष्ट्र.सौराष्ट्र तट के पास एक जहाज और नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुघोष के बीच टक्कर होने की खबर है। पनडुब्बी में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित बताए जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह टक्कर सात जनवरी को ही हुई थी और इस घटना की जानकारी बाहर नहीं दी गई थी। टक्कर के कारण पनडुब्बी के सोनार सिस्टम में खराबी आने की सूचना है। फिलहाल घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिल सका है।