HomeNewsNational National

वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को भी ई-टिकट

नई दिल्ली. रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों पर मुसाफिरों की भीड़ कम करने के मकसद से रेलवे ने अब प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को भी ई-टिकट जारी करने का फैसला किया है। फिलहाल सिर्फ आरक्षण होने पर ही ई-टिकट जारी किए जाते हैं। रेल मंत्रालय इसके लिए एक नए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का विकास कर रहा है।

क्या है ई-टिकट : रेलवे की साइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रेन का नाम, यात्रा तिथि और श्रेणी का चयन कर ई-टिकट का प्रिंट निकालकर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

जेएसटीबीएस का होगा विस्तार : अनारक्षित टिकट से यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेएसटीबीएस) योजना का देशभर में विस्तार होगा। इसके अंतर्गत रेलवे टिकट एजेंट नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें प्रति टिकट एक रुपए कमीशन मिलेगा। यह योजना इस समय उत्तर रेलवे में लागू है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: