कोटा. मेगा बाजार धीरे धीरे लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है। अब लोगों के लिए शॉपिंग, खाना पीना और मौज मस्ती का एक परफेक्ट प्लेस मेगा बाजार बन गया है। बुधवार को मेगा बाजार में दीप प्रज्ज्वलन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. नरेश दाधीच व नारायणा आईआईटी एकेडमी के निदेशक डॉ. बी वी राव ने किया। शाम को लक्की ड्रा डीसीएम श्रीराम के सहायक मैनेजर विजय शर्मा ने निकाला।
जयपुर के सिल्वर मेटल आइटम
मेगा बाजार में जयपुर से आई सौंफ और चूर्ण की गोलियां लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। साथ ही जयपुर से आई सिल्वर मेटल आइटम की शॉप में जर्मन सिल्वर के आइटम भी आकर्षण का केंद्र है। इसमें ड्राई फूट्र बाक्स और ट्रे की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है।
मनाली के वूलन क्लॉथ
बाजार में मनाली से आई वूलन शॉप में शाइनिंग स्वेटर, शॉल और गर्म कपड़े उपलब्ध है जो पहली नजर में ही लोगों का मन मोह लेते है। साथ ही कश्मीरी हैंडवर्क के सलवार सूट भी हैं।
इंदौर के रेडीमेड कपड़े बने पसंद
इंदौर से आई गाउन, ट्रेक सूट व टॉपर की दुकान पर महिलाओं व युवतियों की भारी भीड़ लगी हुई है। टॉपर व गाउन कम दरों पर उपलब्ध होने के कारण इनकी हाथों हाथ बिक्री हो रही है।
गुजरात का सलवार सूट और लांचा भाया
गुजरात के कच्छ क्षेत्र से आई स्टॉल में कॉटन और दूसरे कपड़े से बने कुर्ते, सलवार सूट और लांचा महिलाओं की पहली पसंद है। गुजराती टच के इन कपड़ों पर बीड़स, मिरर, और मोतियों का आकर्षक हैंड वर्क किया गया है।
मालिश के तेल का कमाल
दिल्ली से आई स्टॉल में 10 दिन में बालों को झड़ने से रोकने के लिए तेल उपलब्ध है साथ ही बरसों पुराने घुटने के दर्द को दूर करने के लिए तेल भी कमाल का है। मेगा बाजार में स्टॉल न. 16 में क्लासिक कंपनी के बच्चों से लेकर बड़ों तक के टूथ ब्रश मिल रहे है।
लाफ्टर चैलेंज का रजिस्ट्रेशन आज
दैनिक भास्कर के मेगा बाजार व कोठारी मसाले की ओर से लाफ्टर चेलेंज शो के रजिस्ट्रेशन गुरुवार को सुबह 11 बजे से किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी मेगा बाजार में पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9829027652 व 9352904070 पर संपर्क कर सकते है।