HomeNewsRajasthanKota Kota

नहीं मिल रहे डियर पार्क के दस्तावेज

कोटा. dear नगर निगम में डियर पार्क से संबंधित दस्तावेजों की तलाश बुधवार को भी जारी रही। सीईओ एलएन मीणा ने बताया कि तीस साल पुराने दस्तावेज किसी जगह पर रखने में आ गए हैं। पहले ये दस्तावेज जिस बाबू के पास थे, वह रिटायर हो गया है। उल्लेखनीय है कि निगम में डीयर पाक्र से संबंधित फाइल गुम हो गई है। भास्कर ने इस आशय की खबर सर्वप्रथम प्रकाशित की है।

इसके अलावा उन्होंने बुधवार को निगम के निर्माण कार्र्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीईओ मीणा ने नांता स्थित ट्रिचिंग ग्राउंड में बनने वाली सड़क, कालातालाब में श्मशान घाट का निर्माण कार्य, कोटड़ी में भोई मोहल्ले के स्कूल के मैदान में मिट्टी भराई आदि के कार्र्यो का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्र्यो को जांचने के लिए जांच दल बनाया गया है।

एक चक्कर लगा रही हैं ट्रॉलियां
निगम के सीईओ ने कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों के द्वारा ट्रिचिंग ग्राउंड तक एक ही चक्कर लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट ट्रैक्टर ट्रॉलियां कम कचरा उठा रही हैं। इस मामले की जांच की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: