HomeNewsRajasthanKota Kota

शहरवासियों को देर रात मिला पानी

कोटा. water अकेलगढ़ हेडवर्क्‍स में आए दिन होने वाली ट्रिपिंग के कारण शहर की जलापूर्ति गड़बड़ाने की समस्या अब खत्म हो जाएगी। बुधवार को अकेलगढ़ हेडवर्क्‍स को महावीर नगर स्थित 132 केवी जीएसएस से सीधे जोड़ दिया गया। इस दौरान शहर की पेयजल आपूर्ति बंद रही।

जलदाय विभाग ने समय का सदुपयोग किया और शहर की अधिकांश लीकेज पाइपलाइनों को दुरुस्त कर पुरानी समस्या को दूर कर दिया। इस कारण बुधवार को शहर में जलापूर्ति देर रात की गई। दो दिन से शहर में पानी बंद रहने की सूचना मिलने के कारण शहर के लोगों ने पहले ही पानी का संग्रह कर लिया था।

शाम 6 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू होने की सूचना के बाद भी रात 10 बजे तक पानी नहीं आने से कई इलाकों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। काम पूरा होने के बाद शाम 6 बजे अकेलगढ़ के पंप चालू किए गए।

फिल्टर प्लांट भरने में करीब 3 घंटे लगते हैं। इसलिए शहर में 3 घंटे बाद ही पानी की सप्लाई शुरू हो सकी। शहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में लगभग 6 घंटे लगे। विज्ञान नगर, संजय नगर इलाके में पानी देर रात तक पहुंच पाया। स्टेशन क्षेत्र में तो मध्य रात्रि तक पानी पहुंच पाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: