HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

भाई को चाकू से गोदा

अजीतगढ़. क्षेत्र के गांव आसपुरा में बुधवार शाम मामूली कहासुनी ने एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को चाकू के वार से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि 42 वर्षीय ताराचंद पुत्र चौथूराम शाम को अपने ससुराल से मांस लेकर आया था। उसमें से कुछ अपने छोटे भाई राजू के यहां भी दिया।

कुछ देर में राजू ने मांस वापस ताराचंद के पास भिजवा दिया। इस पर ताराचंद जब राजू के पास पहुंचा तो दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान ताराचंद ने राजू के पेट में चाकू घोंप दिया जो राजू की पसलियों पर लगा।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से घटना के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: