bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

नहीं लगा मिहिर का सुराग

जयपुर.mihir महावीर नगर से शुक्रवार को घर के बाहर से अगवा किए गए बारह वर्षीय मिहिर का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका और न ही अपहर्ताओं ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस जांच भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस यह मान रही थी कि एक दो दिन में अपहरण करने वाले परिजनों से संपर्क कर लेंगे, लेकिन तीसरे दिन भी संपर्क नहीं करने से पुलिस को अब इस बात का भी अंदेशा होने लगा है कि कहीं किसी पुरानी या व्यावसायिक रंजिश को लेकर तो किसी ने अपहरण नहीं किया।

हालांकि मिहिर के पिता राजेश जैन ने किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इंकार किया है। शुक्रवार शाम को अपहरण के ठीक बाद पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी करवा दी थी। इस आधार पर पुलिस का मानना है कि अपहर्ता जयपुर से बाहर नहीं गए। रविवार को पुलिस ने शहर के कई संदिग्ध स्थान छान मारे, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: