bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

रिलायंस पावर: किराए का डीमैट

चंडीगढ़.रिलायंस पावर के एक आईपीओ ने आपके डीमैट खाते का भाव बढ़ा दिया है। अगर आपका डीमैट खाता है और उसमें से आप रिलायंस पावर के आईपीओ के लिए आवेदन नहीं कर रहे, तो ऐसे कई लोग हैं जो आपके नाम पर अर्जी लगाने के लिए तैयार हैं। वे आपको एडवांस में कुछ किराया देने के लिए भी तैयार हैं।

यह धंधा है तो गैरकानूनी और इसमें अलॉटी के मुकरने पर पैसा डूब भी सकता है, लेकिन शेयर बाजार के शौकीन यह खतरा लेने को तैयार हैं। चंडीगढ़ में किसी आईपीओ के लिए ऐसा क्रेज अब तक कम ही देखने में आया है।

लोगों ने डीमैट खाते खुलवाने के लिए होड़ लगा रखी है। दरअसल आईपीओ कांड के बाद सेबी ने एक व्यक्ति को कई डीमैट खाते खोलने की छूट तो दे रखी है, लेकिन एक व्यक्ति एक आईपीओ में एक ही अर्जी लगा सकता है। स्क्रूटनी में अगर एक व्यक्ति अलग-अलग डीमैट खातों से अर्जी लगाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसकी दोनों अर्जी खारिज हो सकती है। पैसा भी जब्त हो सकता है।

इस नियम से रिटेल निवेशक एक लाख की अर्जी ही लगा पा रहे हैं। ऐसे में उनके पास किराए का डीमैट लेने के सिवाय कोई चारा नहीं रह जाता। यह गोरखधंधा चुपचाप होता है। अभी तक लोग किराए की कोख के बारे में ही सुन कर हैरान होते थे, लेकिन अब किराए का डीमैट भी सामने है।

अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ

रिलायंस पावर के आईपीओ की धूम पूरे देश में मची है। यह देश के शेयर बाजार में आया अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ है, जिसमें निवेशकों से 11 हजार करोड़ रु. से अधिक की पूंजी अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप को मिलेगी।

ग्रे मार्केट में इसका भाव 900 रुपए से ऊपर बताया जा रहा है, जबकि इसका प्राइस बैंड 450 रुपए तक ही है। उसमें भी रिटेल निवेशकों को 20 रु. की छूट मिल रही है। एक लाख रु. की अर्जी लगाने वाले को कुछ ना कुछ शेयर जरूर मिल जाएंगे। ऐसे में यह किसी भी तरह से घाटे का सौदा नहीं है।

फॉर्म भी नदारदआईपीओ के लिए शहर में आवेदन फॉर्म्स तक कम पड़ गए हैं। ब्रोकर्स अपने पुराने निवेशकों को फार्म दे रहे हैं। आईपीओ के फार्म फुटपाथ या ब्रोकर्स शो विंडो पर ही सजा देते हैं, लेकिन यहां तो पूरा मामला ही पलट गया है। लोग रिलायंस पावर के आईपीओ फॉर्म के लिए ब्रोकर्स की चिरौरी कर रहे हैं।

डीमैट खाता कैसे खोलें :

कई बैंक और प्राइवेट ब्रोकर्स डीमैट खाता खोलने की सुविधा देते हैं। कई ब्रोकर्स तो चंद मिनटों में ही खाता खोल रहे हैं, जबकि बैंक और अन्य फाइनेंशियल संस्थान एक-दो दिन में खाता खोलने की बात कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: