देवास. नूतननगर में रविवार दोपहर रिटायर्ड नेवी ऑफिसर ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सुभाष पिता जानकी नामारामलू (36) रविवार को घर पर अकेले थे। पत्नी व बड़ा भाई इंदौर गए हुए थे।
दोपहर में बड़े भाई हरि नामारामलू से बात करते-करते सुभाष ने गुस्से में मोबाइल काटा और बंद कर दिया। हरि ने पड़ोसी को फोन लगाकर बात करने का प्रयास किया। शाम साढ़े चार बजे वे घर पहुंचे तो सुभाष अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले। वे दो वर्ष पहले ही रिटायर हुए थे। उन्होंने अपनी 12 बोर की लायसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली।