वाशिंगटन.भारत और अमेरिका के आला अधिकारियों के बीच रक्षा वार्ता आज से शुरु हो गई है। चार दिनो तक चलने वाली इस बैठक में दोनों देश के प्रतिनीधि रक्षा संबंधी विषयों पर विचार-विर्मशकरेंगे।
इस बैठक में दोनों देश के अधिकारी हथियारों के निमार्ण और इसकी अधिप्राप्ति पर भी चर्चा करेंगे।भारत की तरफ से इस बैठक का अगुवाई विजय सिंह कर रहे हैं।
दोनों देश के बीच रक्षा संबंधी विषयों पर लगातार यह आठवीं बैठक है। ऐसा माना जा रहा है कि इस वार्ता के दौरान दोनों देश हथियारों के आदान-प्रदान और खरीद फरोख्त पर भी चर्चाकरेगें।