bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कोलकाता : तीसरे दिन भी नहीं बुझी आग

कोलकाता. कोलकाता के बड़ा बाजार में लगी आग आज तीसरे दिन भी नहीं बुझाई जा सकी है। इस आग से अबतक अरबों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती ने बताया कि नंदराम मार्केट भवन में दरारें पड़ गई हैं और यह भवन बाईं ओर झुक गया है। अभी भी इस भवन की ऊपरी मंजिलों से आग की लपटें निकलती दिखाई पड़ रही हैं।

चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सेना और दमकल विभाग के कर्मी दिन चढ़ने के साथ आग पर काबू पा लेंगे। उन्होंने कहा कि आग की वजह से भयंकर गर्मी है और आग की लपटों पर पानी डालने की वजह से आग इधर-उधर फैलती जा रही है।

चक्रवर्ती ने कहा कि नंदराम मार्केट भवन की तेरहवीं मंजिल के जेनरेटर रूम में लगी आग और उसके बाद वहां रखे हुए डीजल की वजह से हुए विस्फोट के कारण स्थिति काबू से बाहर हो गई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि रात में और विस्फोट होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

बड़ाबाजार आने वाले सभी सड़क मार्र्गो को बंद कर दिया गया है। सेना, वायुसेना और दमकल विभाग की 50 गाडि़यां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: