bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

बालिका से दुष्कर्म

नारनौंद. कापड़ो गांव में शनिवार को छह वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दो बच्चों को पिता है।

कंवल सिंह ने बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री शनिवार को घर पर अकेली थी। घर के अन्य सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। पीछे से राजेश उर्फ राजा जो रिश्ते में उनके भाई का लड़का है, उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

जब वह घर पहुंचा तो राजेश ने ही दरवाजा खोला और उसे देखकर भाग निकला। अंदर देखा तो उसक पुत्री लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। नारनौंद थाना प्रभारी विनोद शंकर ने बताया कि कंवल सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: