bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

आज होगा ‘जंक्शन एमबीए’

हिसार. कैरियर लांचर और दैनिक भास्कर के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में पहली बार एमबीए कालेज फेयर ‘जंक्शन एमबीए’ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के आडिटोरियम में सोमवार सुबह 9:30 बजे आरंभ होगा।

‘जंक्शन एमबीए’ के लिए अब तक एक हजार से अधिक स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्रों का कहना है कि इससे उन्हें अपने कैरियर की दिशा तय करने में बहुत मदद मिलेगी। कैरियर लांचर के निदेशक दिनेश नागपाल ने बताया कि एमबीए कॉलेजों के डायरेक्टर व फैकल्टी हिसार पहुंच चुके हैं।

इनमें प्रोफेसर साई बाबा, प्रोफेसर डांगरी, प्रोफेसर केएम कुमार, प्रोफेसर डेविड, मनीष जैन, अविराज सिंह, डॉ. रसना डेविड, डॉ. एजेंलिना और विनय कुमार जैसे विख्यात मैनेजमेंट के जाने-माने नाम शामिल हैं।

इस आयोजन में जहां एक ओर टाइम मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस मार्केटिंग के क्षेत्र में विभिन्न अवसर, बिजनेस एनालिसिस व रिसर्च आदि के बारे में बताया जाएगा, वहीं सुप्रसिद्ध वैलिंगकर मुंबई की फैकल्टी ग्रुप डिस्कशन कराएंगे। इसमें एमबीए कालेजों में ग्रुप डिस्कशन कैसे की जाती है, के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

इंटरव्यू के बारे में विख्यात एमबीए कॉलेजों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पहले बिजनेस स्कूल फेयर में जाने-माने मैनेजमेंट कॉलेज वैलिंगकर मुंबई, आईएसबी पुणो, आईएसएमई बंगलौर, एसएमएस वाराणसी, बीएमए बैंगलौर, फाच्यरून इंस्टीट्यूट नई दिल्ली, आईआईएमएम नोएडा, शोमित यूनिवर्सिटी मेरठ और ईएमपीआई नई दिल्ली प्रमुख है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: