bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

लोहड़ी पर उत्पात, पथराव

अमृतसर. ईस्ट मोहन नगर में रविवार रात 11 बजे के करीब 25 के करीब शराबी युवकों ने काफी हंगामा और पथराव किया। इसमें दो लोग जख्मी हुए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची, पर कोई कार्रवाई करने की बजाए तमाशा देखती रही। समाचार लिखे जाने तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया और न ही पुलिस ने कोई मामला दर्ज किया।

ईस्ट मोहन नगर के रहने वाले बाबू लाल ने बताया कि उसके बड़े बेटे राजकुमार के घर बेटा हुआ था और उसकी पहली लोहड़ी थी। परिवार के सभी सदस्य लोहड़ी मना रहे थे, तभी साजन, सुखा सहित 25 के करीब युवक लोगों से मस्ती करते हुए लोहड़ी मांग रहे थे। वह उनके पास आए और उन्होंने कहा कि वह अपने घर में बच्चे की लोहड़ी मना रहे हैं, वह यहां से चले जाए।

इसके कुछ समय के बाद ही सभी आरोपी तेजधार हथियारों के साथ वापस आ गए और उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर पथराव किया। जब उनके पड़ोसी रूप लाल और रामनाथ ने उसकी मदद करने की कोशिश की तो आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। थाना बी-डिवीजन के प्रभारी हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, मगर उन्होंने कुछ भी नहीं किया।

>> ईस्ट मोहन नगर में युवकों का आपस में झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची थी, मगर सभी युवक फरार हो गए। किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
हरजिंदर सिंह. प्रभारी, थाना बी-डिवीजन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: