मुक्तसर.
बादल ने कांग्रेस के सिर फोड़ा राज्यों की समस्याओं का ठीकरा
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को यहां माघी मेले में राज्यस्तरीय कॉन्फ्रैंस में कबूल किया है कि पंजाब की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। बादल ने कहा- ‘अमरिंदर सरकार के वक्त खजाने को खाली कर दिया गया। पंजाब पर ५३ हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
इस बारे में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मुझसे बात की थी और बताया था कि खजाना खाली है।’ साथ ही उन्होंने कहा- ‘सरकार खजाने को भरने के प्रयास रही है। वर्ष २क्क्८ को विकास वर्ष के रूप में जाना जाएगा। मार्च के बाद पूरे राज्य में विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।’ इस दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस को जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से राज्य के बाशिदें बेरोजगारी, दूषित पेयजल, सेमग्रस्त क्षेत्र, अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान, सेहत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बादल ने दोहराया कि बेरोजगारी दूर करने को ब्लॉक स्तर पर स्किल सैंटर बनाए जा रहे हैं, जहां बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सुखबीर ने सुनाई कांग्रेस को खरी-खोटी
रैली में शिअद के कार्यकारी प्रधान सुखबीर बादल ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत व काउंसिल चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन हर हाल में जीतेगा।
अकाली कॉन्फ्रैंस में स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, गुरदेव बादल, बलविंदर सिंह भूंदड़, सांसद परमजीत कौर गुलशन, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, तोता सिंह, सिंकदर सिंह मलूका, जगदीप सिंह नकई, गुरदास बादल, चिरंजीलाल गर्ग, सरूप सिंगला, एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ और भाजपा के महासचिव कमल शर्मा भी मौजूद थे।
मनप्रीत को लगाई थी फटकार
मालूम हो कि दो माह पहले सरकार का खजाना खाली होने के संबंध में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बयान पर मुख्यमंत्री ने उन्हें फटकार लगाते कहा था कि मनप्रीत सोच-समझकर बयान दिया करें। लेकिन रविवार को बादल ने खुद सरकारी खजाना खाली होने की बात कहकर साबित कर दिया कि राज्य पैसों का मोहताज है।
बादल ने कहा- राज्य को चलाना बहुत मुश्किल है। वित्तमंत्री रहे कैप्टन कवंलजीत सिंह ने सरकार बनने पर दूसरे विभाग की बात की थी, इसलिए मैंने मनप्रीत को वित्तमंत्री बनाया था, अब मनप्रीत की रातों की नींद उड़ी है क्योंकिवित्त विभाग सबसे अहम है।
हमारा जिंदाबाद न करें
>> इस बार तो ठीक है, लेकिन आगे से पार्टी के ओहदेदार और वर्कर ध्यान रखें। जिस समागम में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश होता हो, वहां पर बादल या फिर सुखबीर जिंदाबाद जैसे नारे नहीं लगाए जाएं। मुझे यह अच्छा नहीं लगता। इससे गुरु साहिब की मर्यादा भंग होती है।
प्रकाश सिंह बादल
जो पैसे ले, हमें बताएं
बादल परिवार पैसे लेकर तबादले, दूसरे काम नहीं करता। लोग हमारे नाम पर पैसे ले रहे हैं। यदि कोई पैसों की बात करता है, उसके बारे में हमें बताया जाए। पकड़े गए शख्स को सजा दी जाएगी। अफसरों को भी ताकीद की जाती है कि वह पार्टी वर्करों, लोगों से विनम्र व्यवहार करें, नहीं तो..
सुखबीर सिंह बादल
भट्ठल बोलीं- लाठियों के जोर पर चल रही है सरकार
माघी मेले में कांग्रेस की कान्फ्रैंस को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस की प्रधान एवं विपक्ष की नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पर भड़ास निकालते हुए कहा कि बादल बाप-बेटा लाठियों के दम पर सरकार चला रहे हैं और हक के लिए उठने वाली हर आवाज को ये दोनों दबा देते हैं। उन्होंने कहा- ‘सरकार चुनावी वादों से मुकर चुकी है। पंजाब का खजाना खाली हो गया है। मुलाजिम जत्थेबंदियों को लाठियों के जोर पर दबाया जा रहा है।’
धार्मिक आजादी छीनने का आरोप
इस मौके पर पूर्व सांसद जगमीत ¨सह बराड़ ने अकाली सरकार पर लोगों की धार्मिक आजादी छीनने का आरोप लगाया और आने वाले लोकसभा चुनावों में सभी 13 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। बराड़ ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री के बीच मतभेद हैं और दलितों, गरीबों व आम किसानों के हितों की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।
इस मौके पर केंद्र तथा बाहरी राज्यों से कोई कांग्रेसी नेता नहीं पहुंचा। कॉन्फ्रैंस में पूर्व मंत्री महिंदर सिंह केपी, विधायक अजायब सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, हरमिंदर सिंह जस्सी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, टहल सिंह संधू, प्रधान विजय इंद्र सिंगला, जिला बठिंडा के प्रधान अशोक कुमार, नरिंदर भुलेरिया, हिम्मत सिंह बेदी आदि उपस्थित थे।