bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

भाजपा पार्षद व भाजयुमो महामंत्री को जेल भेजा

उदयपुर. न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गृहमंत्री के गृह नगर में सिपाहियों को थाने में घुसकर पीटने के आरोपी भाजपा पार्षद विजय आहूजा व भाजयुमो उदयपुर शहर महामंत्री राजेश वैष्णव को रविवार को जेल भेज दिया।

घंटाघर थाना पुलिस ने पार्षद व भाजयुमो नेता को हमले व राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया था। इस मामले में शेष 18 आरोपियों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी शेष है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात चोरी के संदेह में पीछा करने पर रंगविलास चौकी पुलिस के सिपाही प्रदीप व रामनरेश की तीन युवकों से झड़प हो गई थी।

इसके बाद आहूजा व राजेश वैष्णव के साथ आए युवकों ने सिपाहियों को घेर लिया। सिपाहियों ने बचने के लिए घंटाघर थाने में शरण ली तो युवकों ने थाने में घुसकर उनको पीटा। अगले दिन पुलिस ने पार्षद आहूजा व वैष्णव सहित 20 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और शनिवार देर रात पार्षद व वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच घंटाघर थाने के प्रभारी सुनील टेलर की बजाय सूरजपोल थानाधिकारी हिम्मतसिंह को सौंपी गई है।

थानाप्रभारी से नाराज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घंटाघर थाने के प्रभारी सुनील टेलर ने जिस तरह से घटना को गंभीरता से नहीं लिया, और सूचना मिलने के बाद भी करीब दो घंटे बाद थाने पहुंचे, उससे विभाग के उच्चधिकारी नाराज हैं। टेलर इससे पहले सिटी पैलेस रोड के एक हैण्डीक्राफ्ट व्यापारी को चांटा मारने के मामले में भी चर्चित रह चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: