bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

सम्मान पाकर अभिभूत हुए पेंशनर्स

उदयपुर. pensioners जीवनभर की सेवाओं के बदले रविवार को जनप्रतिनिधियों के हाथों सम्मान पाकर पेंशनर्स अभिभूत हो गए। जनप्रतिनिधियों ने भी वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान करना अपना अहोभाग्य माना। राजस्थान पेंशनर समाज की जिला शाखा का चतुर्थ अधिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह रविवार को राजकीय फतह उमावि में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया थे।

अध्यक्षता सांसद किरण माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सलूंबर सांसद महावीर भगोरा, अजाजजा आयोग उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, नगर परिषद सभापति रविंद्र श्रीमाली, यूआईटी अध्यक्ष शिवकिशोर सनाढ्य, समाजसेवी सोहनलाल कोठारी एवं फतहलाल नागौरी उपस्थित थे।

श्री कटारिया ने कहा कि असल में सेवानिवृत्ति के बाद ही शक्ति रहती है। इनके अनुभवों से लाभ लेकर विकास व समाज कल्याण के कार्र्यो को गति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने बुजुर्र्गो से शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करने का आव्हान किया।

सांसद किरण ने कहा कि बुजुर्र्गो की चिकित्सा जांच पूरी तरह निशुल्क को ऐसे प्रयास किए जाएंगे। ईएसआई अस्पतालों के मापदंडों के अनुसार कार्य नहीं करने के बारे में उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों की व्यवस्था के संबंध में भी आगे बात की जाएगी। सांसद श्री भगोरा ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन सेवा के लिए समर्पित किया है। पेंशनर समाज को भी सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा ने युवाओं के संदर्भ में एक बिल पारित किया है जिसमें बुजुर्र्गो की सेवा नहीं करने पर पुत्र को तीन माह तक सजा मिल सकती है। इस कानून से बुजुर्र्गो को सेवा सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने बुजुर्र्गो से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों से समाज को लाभांवित कराएं। श्री गरासिया ने कहा कि बुजुर्ग समाज की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।

पेंशनर सेवा से रिटायर्ड होते हैं, शारीरिक व मानसिक रूप से नहीं इसलिए वे अपनी ऊर्जा को समाज उत्थान में खपाए। कार्यक्रम को यूआईटी अध्यक्ष श्री सनाढ्य, सभापति श्री श्रीमाली, श्री कोठारी, श्री नागौरी व कोटा के कर्मचारी नेता रामकिशोर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष पदमसिंह सुराणा ने कहा कि उदयपुर जिले में कुल 20 हजार पेंशनर हैं जिसमें से 8 हजार पेंशनर समाज के सदस्य हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों से उदयपुर में पेंशनर समाज के सर्वाधिक सदस्य हैं। जिला शाखा द्वारा समय समय पर पेंशनर्स हितैषी गतिविधियां आयोजित की जाती रहती हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का ध्यान पेंशनरों की समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए उनके समाधान की मांग की।

समारोह में जिले के वरिष्ठ पेंशनर्स का अतिथियों ने शाल व शील्ड प्रदान कर सम्मान किया। संचालन कर्मचारी नेता भंवर सेठ ने किया। आभार रामचंद्र शर्मा ने माना। समारोह में जिलेभर के पेंशनर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

साढ़े चार सौ पेंशनर्स का सम्मान
समारोह में जिले के करीब साढ़े चार सौ पेंशनर्स का सम्मान किया गया। 36 पेंशनर्स को पेंशनर समाज गौरव सम्मान प्रदान किया गया। 23 को पेंशनर समाज संस्था के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले भर के करीब 400 पेंशनर्स को वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान प्रदान किया गया।

सुराणा पेंशनर समाज रत्न
समारोह में जिनेंद्र कुमार सुराणा व शांतिलाल खेतपालिया को पेंशनर समाज रत्न से नवाजा गया। अतिथियों ने श्री सुराणा को शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया।

किरण ने दिए 10 लाख
समारोह में सांसद किरण ने पेंशनर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर फतहलाल नागौरी ने भी पेंशनर समाज को 11 हजार रुपए की घोषणा की। रोशनलाल बोकड़िया, तुलसी राम शर्मा, भगवतीलाल दक, रोशनलाल बाबेल, मदनगोपाल शर्मा, शंकरलाल झंवर, पंकज शर्मा, दिलीपसिंह शक्तावत, नर्बदा श्रीमाली, मनोहरलाल नागोरी ने भी सहयोग की घोषणा की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: