bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

स्पेन की जेल से बेटे का टेलीफोन

कुराली

हरविंद्र को जाना तो था इटली, लेकिन वह पहुंच गया स्पेन की जेल में। उसने इटली जाने के लिए ट्रैवल एजेंट को 6 लाख दिए थे, लेकिन उसे ऐसी जगह उतार दिया गया जहां से वह पैदल चलकर स्पेन के बार्डर पहुंचा और वहां गिरफ्तार हो गया। इस तरह से स्पेन की जेल में पहुंचने वाला हरविंद्र अकेला भारतीय नहीं है। अकेले हरविंद्र की जेल में 200 से अधिक पंजाबी बंद हैं।

खिजराबाद के गुरमीत सिंह अपने बेटे के स्पेन जेल में बंद होने को लेकर इन दिनों आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। उनके बेटे का स्पेन की जेल से जिस दिन से टेलीफोन आया है उस दिन से पूरे परिवार का जीना दुश्वार हो गया है। गुरमीत सिंह का बेटा हरविंद्र सिंह (26) विगत ढाई सालों से स्पेन जेल में बंद है। उसने बताया कि करीब 200 पंजाबी स्पेन की जेल में बंद हैं।

ट्रैवल एजेंट ने लिए 6 लाख

गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे को चंडीगढ़ के एक एजेंट से 11 मई 2005 को कानूनी तौर पर इटली भेजने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने ट्रैवल एजेंट को जमीन बेचकर करीब 6 लाख रुपए दिए थे। उसके बावजूद उनके बेटे को किसी ऐसे देश में उतार दिया गया, जहां से वह पैदल चलते हुए स्पेन के बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने टेलीफोन पर इस संबंध में जानकारी दी तो वह परेशान हो गए। जब इस मामले के बारे ट्रैवल एजेंट से बात की तो उन्होंने कोई साथ नहीं दिया। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है।

इटली जाने के दो माह पहले हुई थी शादी

हरविंद्र सिंह के पिता ने बताया कि इटली जाने से करीब दो माह पूर्व उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी भी इसी आशा में बैठी है की उसका पति जल्द घर वापस आए।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने गुरमीत सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट सुरेश बजाज निवासी मकान नंबर 3106 सेक्टर 35-डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: