bhaskar Web English
HomeNewsNational National

एससी के आदेश के विरोध में भूख हड़ताल

मदुरई.पोंगल के दौरान बुल फाइटिंग नहीं करने के सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय के विरोध में मदुरई और उसके आस-पास के ग्रामीण दो दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। अलंगनालुर,पालामेदु और आस-पास के ग्रामीण भी भूख हड़ताल हैं।

उल्लेखनीय है कि एससी ने 12 जनवरी को पोंगल के दौरान आयोजित बुल फाइटिंग पर रोक लगा दी है।

सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय के विरोध में ग्रामीण न सिर्फ भूख हड़ताल पर चले गए हैं, बल्कि अलंगनालुर गांव के 15 ग्रामीणों ने बाल भी मुण्वा लिया है। निर्णय के विरोध में आस-पास की दुकानें आज दिन भर बंद रहीं।

भूख हड़ताल पर बैठे एक ग्रामीण ने कहा कि हम बुल फाइटिंग पर रोक बर्दाश्त नहीं कर सकते,यह पोंगल की बहुत प्राचीन परम्परा है। मामले की नाजुकता का ध्यान रखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: