bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बिलावल की सुरक्षा में सालना खर्च होंगे 8 करोड़

लंदन.पाकिस्तान की भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की सुरक्षा पर ब्रिटीश सरकार को सलाना 8 करोड़ रुपए खर्च करना पड़ सकता है।

वहां के अखबार डेली एक्प्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार,पहले से ही खर्च की मार झेल स्कॉटलैंड यार्ड अचानक आन पड़ी इस नए खर्च को लेकर काफी परेशान हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद उनके पु्त्र 19 साल के बिलावल आतंकवादियों की हॉट लिस्ट में हैं। इस बारे में बात वहां की पुलिस ने बताया कि उनकी सुरक्षा में तकरीबन दस लाख पाउंड सलाना खर्च होंगे। उन्हें सलमान रुश्दी जैसी सुरक्षा प्रदान करनी पड़ेगी।

अखबार के अनुसार, बिलावल की सुरक्षा के लिए 12 सशसत्र गार्ड की नियुक्ति की जाएगी। नागरिक सुरक्षा मामलों के प्रभारी विधायक डेविड डाईस के अनुसार, भुट्टो परिवार को खर्च का वहन करने में सरकार की मदद करनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: