News
Indians Abroad Indians Abroad बीजिंग.सीमा विवाद पर जारी बातचीत में प्रगति का स्वागत करते हुए भारत और चीन ने इस साल दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा की है।
चीन के प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स के बाहर पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले माह चीन के कुमिंग प्रांत मंे चीन और भारत के बीच हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के परिणामों से उत्साहित होकर दोनों देशों ने इसे जारी रखने का फैसला किया है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि आपसी समझ को और गहरा करने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास बढ़ाने के उपायों के लिए किया गया संयुक्त सैन्य अभ्यास सफल रहा, दोनों देश इसे आगे जारी रखना के लिए सहमत हैं।
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने लंबी बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार के लिए वर्ष 2010 तक के लिए तय लक्ष्य 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर करने का फैसला किया है।
मनमोहन सिंह ने सीमा विवाद के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि दोनों दिशों के बीच इस संदर्भ में हुई बातचीत सफल रही है।