नई दिल्ली. कांग्रेस ने आज अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता भजनलाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए भजनलाल के साथ ही धर्मपाल मलिक को भी पार्टी से निकाल दिया है। बताया गया है कि राकेश कंबोज की भी पार्टी ने छुट्टी कर दी है।
भजनलाल पर कांग्रेस ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि वे लंबे समय से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया था।