bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

डीएलएफ का मार्केट कैप 200 अरब

मुंबई: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का सोमवार को मार्केट कैप 200 अरब रुपए हो गया है। इस मुकाम को छूने वाली यह तीसरी कंपनी है। अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरकारी ओएनजीसी और एनटीपीसी पहले ही इस पड़ाव को पार कर चुकी हैं।

सोमवार को कंपनी का शेयर अपने सर्वोच्च स्तर 1,224.90 रुपए पर पहुंच गया। इसी से कंपनी को यह ऊंचाई हासिल हुई।हालांकि शेयर बाजार में दर्ज तीन कंपनियां भारती एयरटेल, एनएमडीसी और एमएमटीसी ऐसी हैं जो 200 अरब रुपए के शिखर को छूकर फिसल चुकी हैं।

पिछले साल जुलाई में लिस्ट होने के बाद से इस कंपनी के शेयर में 110 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ। इससे इसका बाजार मूल्यांकन 2,05,528.19 करोड़ तक पहुंच गया है। लिस्टिंग के समय यह 97,000 करोड़ रुपए ही था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: