bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मोदी ने जया के साथ पकाई राजनीतिक ‘खिचड़ी’

चेन्नई . पोंगल पर सोमवार को चेन्नई पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता के साथ मुलाकात की। वे जयललिता के विशेष आमंत्रण पर पोंगल भोज के लिए यहां आए थे। इस मुलाकात को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक शक्तियों के नए ध्रुवीकरण की शुरुआत माना जा रहा है।

जयललिता और मोदी के बीच पोएस गार्डन निवास पर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात और साझा हित के मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी भाग लिया। इस मौके पर आयोजित भोज में 45 लजीज व्यंजन परोसे गए थे। व्यंजनों की तारीफ करते हुए रविशंकर ने कहा, ‘यह असाधारण लंच के साथ दोस्ताना बैठक थी।’

इससे पहले, मोदी के चेन्नई आगमन पर मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनकी यात्रा का विरोध कर रहे 300 से अधिक माकपाई गिरफ्तार किए गए।

दक्षिण से उत्तरायण!
गुजरात व हिमाचल प्रदेश में जीत से उत्साहित भाजपा ने अभी से अगले आम चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एनडीए को फिर से पुराने स्वरूप में लाने के पहले प्रयास के रूप में इस बैठक को अहम माना जा रहा है। जयललिता के फिर से एनडीए के खेमे में जुड़ने से अन्य दलों को साथ जोड़ना आसान रहेगा। इसी के मद्देनजर मोदी ने पार्टी मुख्यालय ‘कमलायलम’ में संबोधित करते हुए कहा भी कि भाजपा की संसद तक की विजय यात्रा का प्रतीक ‘उत्तरायण महोत्सव’ दक्षिण में तमिलनाडु से शुरू होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: