bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

बीएसएनएल ग्राहकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना

नई दिल्ली. भारत संचार निगम (बीएसएनएल) ने टेलीफोन ग्राहकों के लिए सोमवार से ५क् हजार रुपए की नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है।यह योजना कंपनी के मौजूदा करीब 4 करोड़ फिक्स्ड फोन, डब्ल्यूएलएल और पोस्ट पेड मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के साथ ऐसे नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर भी लागू होगी। उम्मीद है कि लैंडलाइन कनेक्शन को इससे मदद मिलेगी।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए राजा ने सोमवार को योजना की घोषणा करते हुए बताया कि उपभोक्ता को कोई अंशदान नहीं देना होगा। दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थाई रूप से विकलांग होने पर उसे 50 हजार रुपए मिलेंगे। बीएसएनएल ने यह योजना बजाज आलियांज और ओरिएंटल इंश्योरेंस के सहयोग से शुरू की है। प्रीमियम राशि बीएसएनएल अदा करेगी।

राजा ने कहा कि इससे बीएसएनएल के उन 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं को विशेष फायदा होगा जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। राजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बीमा योजना इसलिए नहीं ले पाते हैं, क्योंकि वे प्रीमियम अदा नहीं कर पाते हैं।

राजा ने कहा कि योजना की शुरुआत के लिए न तो उपभोक्ता को कोई फार्म भरना पड़ेगा और न उसकी स्वास्थ्य जांच होगी।

बीएसएनएल आईपीओ लाएगा
-बीएसएनएल के पब्लिक इश्यू का काम 2-3 माह में शुरू हो जाएगा।
-बीएसएनएल का मूल्यांकन करीब चार लाख करोड़ रुपए आंका गया है।
-विस्तार के लिए आईपीओ के जरिए 10 फीसदी इक्विटी बेचने की योजना है, ताकि विस्तार कार्यक्रम को अंजाम दिया जा सके।
-अपने मूल्यांकन की दस फीसदी इक्विटी बेचने से 20,000 करोड़ रुपए हासिल कर सकता है।
-राजा ने आईपीओ की कोई तारीख जाहिर नहीं की है। आईपीओ से मिलने वाली राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि इश्यू कब आता है।
-बीएसएनएल के वित्त निदेशक एसडी सक्सेना का कहना है कि मौजूदा विस्तार के लिए धन आंतरिक स्रोत से जुटाया जाएगा। एक आईपीओ के बाद बीएसएनएल देशभर में काम शुरू कर सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: