bhaskar Web English
HomeNewsNational National

तीन राज्यों में चुनाव तारीखें तय

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने सोमवार को तीन उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों की तारीखें तय कर दी हैं। त्रिपुरा में चुनाव 23 फरवरी, मेघालय में 3 मार्च और नागालैंड में 5 मार्च को होंगे।

त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव के नतीजे 7 मार्च को आ जाएंगे जबकि नागालैंड में मतगणना के लिए 8 मार्च की तारीख तय की गई है।

पहली बार इन राज्यों में फोटो मतदान पत्र का इस्तेमाल किया जाएगा यानी जब वोटर मतदान केंद्र जाएगा तो उसके पास उसके फोटो की एक कॉपी होगी और चुनाव अधिकारियों के पास भी। इससे वोटर की पहचान का सत्यापन किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: