bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कोलकाता : अब भड़की गुस्से की ‘आग’

कोलकाता.बड़ा बाजार में लगी आग तीसरे दिन भी धधकती रही। इससे प्रभावित लोग इतने परेशान और त्रस्त हो गए कि उन्होंने अपना गुस्सा हादसे का सीधा प्रसारण कर रहे इलेक्ट्रानिक मीडिया पर उतार दिया।

पुलिस प्रमुख गौतम मोहन चक्रवर्ती ने बताया कि नंदराम मार्केट के अगले हिस्से में कई दरारें आ गई हैं और इमारत थोड़ी-सी झुक गई है। आग बुझाने के लिए सेना और वायुसेना की मदद ली जा रही है।

उधर, आग नहीं बुझने से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ न्यूज चैनलों की गाड़ियों पर हमला बोल दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच ओबी वैन को भी नुकसान पहुंचा है।

राजस्थानी प्रतिनिधियों ने किया दौरा :
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बनाई गई छह सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी ने बड़ा बाजार इलाके का दौरा किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की है कि पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रभावित इलाके में राजस्थान के कई व्यापारियों की दुकानें थीं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: