अहमदाबाद.
मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य पर मनाए जानेवाली पतंगबाजी में 250 से अधिक पक्षियों के घायल होने की खबर है। पक्षियों के हित में कार्यरत सामाजिक संस्था ने बताया कि 250 से भी अधिक पक्षी शहर में पतंगबाजी के शिकार हुए हैं। हवा में उड़नेवाली पतंगों के धागों मे उलझकर अधिकांशतः पक्षी घायल हुए हैं। इसके अलावा बिजली के खंभों तथा छतों पर लगाई गयी एन्टीना में फंसे धागों में उलझकर भी काफी पक्षी घायल हो गए।
पक्षीप्रेमी और पशुरक्षा के कार्यकर्ताओं ने इस समस्या से निपटने के लिए सुरक्षा एवं चिकित्सा संबंधी इंतजामों का व्यापक स्तर पर बंदोबस्त कर रखा हुआ था। कबूतर और बाज जैसे पक्षी पतंग महोत्सव में अत्यधिक घायलों की फेहरिश्त में शुमार हुए हैं। इस दौरान दो व्यकि्तयों के भी घायल होने का मामला सामने आया है। आणंद जिले में एक व्यकि्त पतंग उड़ाते समय छत से गिर घायल हो गया। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष सुरक्षा के कड़े इंतजामात करने के बावजूद पक्षियों के घायल होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।