Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

कोई रामसेतु तोड़ नहीं सकता : राजनाथ

रायपुर. गरीबों को तीन रुपए किलो में चावल बांटने आए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने साफ संकेत दिए कि अब भाजपा ने फिर से राम का दामन थाम लिया है। सप्रे शाला मैदान में हुई सभा में उन्होंने ऐलान कर दिया कि देश में जब तक भाजपा का अस्तित्व है, तब तक कोई रामसेतु को तोड़ नहीं सकता। गुजरात चुनाव परिणामों से उत्साहित श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल से कांग्रेस को सरका दिया। गुजरात में कांग्रेस की चलने नहीं दी।

आम जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। अब 2009 में लोकसभा चुनाव के बाद देश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस पर यह कहते हुए प्रहार किया कि कांग्रेस की सरकार ने लोगों की आस्था पर भी चोट पहुंचाई है। देश में राम सबकी आस्था के प्रतीक हैं और कांग्रेस सरकार राम के अस्तित्व को ही नहीं मानती। राम को छोड़ने वाली कांग्रेस सरकार डूब जाएगी।

कांग्रेस रामसेतु को तोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन जब तक देश में भाजपा का अस्तित्व है, कोई रामसेतु को तोड़ नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस के लोगों से पूछा कि वे महात्मा गांधी के अनुयायी हैं तो राम को कैसे नहीं मानते। महात्मा गांधी ने तो हर सुबह रघुपति राघव राजाराम का भजन दिया। रामराज्य की कल्पना की। अब कांग्रेसी क्या राम को झुठलाना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: