|
वाशिंगटन.
अधिक मोटापे और शारीरिक वजन के लिए हजारों जींस जिम्मेदार होते हैं। अपनी तरह की पहली खोज में शोधकर्ताओं ने बताया है कि 6,000 से अधिक जींस किसी व्यक्ति के वजन का निर्धारण करते हैं। यह मात्रा जीनोम की 25 फीसदी है।
मोटापा जींस :
रिपोर्ट के अनुसार ‘मोटापा जींस’ अब वैज्ञानिक साहित्य और मीडिया में लोकप्रिय हो चुका है। चूहों पर प्रयोग कर रहे आनुवांशिकी विशेषज्ञ माइकल जी टोरडोफ ने कहा, ‘हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि हर नया जीन उन हजारों जींस में से एक है जो वजन बढ़ाने में प्रभावी होते हैं।’
वजन बढ़ाना सरल :
अध्ययन के अनुसार वजन बढ़ाने में 6,000 से अधिक जींस जोरदार योगदान देते हैं जबकि इससे दस गुना कम जींस वजन कम करने के लिए उत्तरदायी होते हैं। इससे यह माना जा सकता है कि वजन बढ़ाना सरल और घटाना काफी कठिन होता है।