Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

इंदौर-पुणो ट्रेन का तीसरा फेरा आज से

इंदौर. सप्ताह में दो दिन चलने वाली इंदौर-पुणो का एक फेरा और बढ़ गया है, तीसरा फेरा 18 जनवरी से शुरू होगा। ट्रेन का एक फेरा बढ़ने से मराठी समाज में खासा उत्साह है। इधर, सांसद सुमित्रा महाजन ने रेलमंत्री से ट्रेन को प्रतिदिन करने की मांग की है। बजट में इंदौर-अमृतसर ट्रेन के साथ इंदौर-पुणो का तीसरा फेरा भी स्वीकृत था। ट्रेन अब सोमवार, गुरुवार के साथ शुक्रवार को भी चलेगी।

ट्रेन के तीसरे फेरे से देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त ट्रन की सुविधा होगी जबकि कल्याण व वसई होकर मुंबई जाने वाले यात्री को भी फायदा मिलेगा। सांसद सुमित्रा महाजन ने रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव से ट्रेन के तीसरे फेरे को शुरू करने के लिए धन्यवाद प्रेषित कर गाड़ी को प्रतिदिन करने की मांग की। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नागेश नामजोशी ने बताया शुक्रवार को स्टेशन पर ट्रेन चलने के पहले मराठी समाज के लोग खुशी मनाएंगे।

ताई का आभार माना

इंदौर-पुणो के तीसरे फेरा शुरू होने से महाराष्ट्रीयन समाज में खासा उत्साह है। ताई क मराठी सोश्यल ग्रुप म.प्र. चिपावन संघ इंदूर शाखा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ताई के प्रयासों से तीसरा फेरा शुरु हुआ है, अश्विन खरे, मुकुंद परांजपे, सुधीर दांडेकर सहित अन्य लोगों ने ताई का आभार माना।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: