|
इंदौर. प्रजापिता ब्रrाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रrा बाबा की 39वीं पुण्यतिथि पर शहर के प्रमुख 30 सेवाकेंद्रों द्वारा विश्वशांति सप्ताह मनाया जाएगा। ब्रrाकुमारी अनिता बहन ने बताया 18 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी सेवाकेंद्रों पर विशेष मौन मेडिटेशन एवं भोग का कार्यक्रम होगा।
इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू पर्वत से सुबह 11 बजे एक टेलीफिल्म तथा शाम 7 बजे 'ईश्वर अवतरण' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईपी डिश टीवी के माध्यम से दुनियाभर में होगा। इंदौर में इसे ओमशांति भवन न्यू पलासिया, प्रेमनगर व रामबाग सेवाकेंद्र पर देखा जा सकेगा।
राजयोग साधना केंद्र, राजेंद्रनगर में शुक्रवार को सुबह छह से रात्रि 8 बजे तक मौन दिवस के साथ अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 8 बजे अन्नपूर्णा बहन द्वारा ब्रrा बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। एमएम श्रीवास्तव मेडिटेशन कराएंगे। 20 को सुबह 7 बजे ओमशांति भवन में स्थानीय सेवाकेंद्रों की सामूहिक सभा होगी इसमें क्षेत्रीय निदेशक ब्रrाकुमार ओमप्रकाश भाई का संबोधन होगा।
11 बजे अनुभूति भवन, प्रेमनगर में विश्वशांति एवं सद्भावना समागम का आयोजन होगा। शांति सप्ताह के तहत 21 से 25 जनवरी तक शाम 7 से रात्रि 8.30 बजे तक दिव्य प्रवचनमाला व शांति अनुभूति शिविर महालक्ष्मीनगर स्थित सेवाकेंद्र पर आयोजित होगी। इसके अलावा सप्ताहभर सभी केंद्रों पर विशेष ध्यान भी कराया जाएगा।