|
जयपुर. शहर में अब काले शीशे वाली गाड़ियां नहीं दौड़ पाएंगी। ऐसी गाड़ी मिली तो जुर्माना लगेगा, साथ ही मौके पर ही फिल्म भी हटाई जाएगी। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से काले शीशे वाले वाहनों के खिलाफ 27 जनवरी से अभियान चलाया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव गृह एवं परिवहन ने इस संबंध में विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह सामने आया है कि शीशों पर फिल्म चढ़ी होने से वाहन चालक को साफ देखने में असुविधा होती है तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुलिस को भी जांच के दौरान ऐसे वाहनों में साफ दिखाई नहीं देता। वाहन चालकों से तय अवधि तक शीशों पर चढ़ी फिल्में हटाने को कहा गया है।