Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

रतलाम-महू-अकोला ब्राडगेज मंजूर

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने और सैन्य आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 472.64 किलोमीटर लंबी रतलाम-महू-खंडवा-अकोला छोटी रेल लाइन को बड़ी लाइन में बदलने की मंजूरी दे दी है। पांच वर्ष में पूरी होने वाली इस योजना पर 1421.25 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है।

अकोला पूर्णा सेक्शन पर 210 किमी रेल लाइन का आमान परिवर्तन आगामी मार्च तक हो जाएगा। इस प्रकार रतलाम से अकोला तक 454 किमी सेक्शन को आमान परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। यह काम पांच वर्षो में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद सिकंदराबाद व चेन्नई से जयपुर, अजमेर, रतलाम, इंदौर, खंडवा, अकोला और उत्तर प. राजस्थान के अन्य शहरों को वैकल्पिक छोटा रेलमार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

इससे नीमच-चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से खाद्यान्न, साबुन और सीमेंट तथा महू के निकट स्थित पीथमपुर विशष आíथक क्षेत्र से विभिन्न उत्पादों को दक्षिण भारत के राज्यों में आसानी से ले जाया जा सकेगा। इसके अलावा महू सैन्य छावनी से सैनिकों और उपकरणों को लाना ले जाना भी सुगम हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: