Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

‘मंत्रियों के काम की समीक्षा होगी’

जयपुर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने कहा है कि राज्य सरकार के मंत्रियों के अब तक के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। यह काम जल्द ही वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मिलकर करेंगे। माथुर ने प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे अपनी नई टीम को अगले चार-पांच दिन में अंतिम रूप दे देंगे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर जल्द ही संभागीय मुख्यालयों के दौरे के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। सहयोग कार्यक्रम शुरू करने के बारे में इस बैठक में तय होगा।

बंगाल में राजस्थानियों के साथ अन्याय

माथुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार राजस्थानियों के साथ अन्याय कर रही है। राजस्थान भाजपा पूरी तरह से इन पीड़ित प्रवासी राजस्थानियों के पक्ष में है और उनकी मदद के लिए भरसक कोशिश कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी कहा जाएगा कि सरकार इन परिवारों की ठोस मदद करे।

मंडलों का पुनर्गठन अभी नहीं

उन्होंने परिसीमन के मद्देनजर पार्टी के मंडलों का पुनर्गठन करने की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि यह काम सालभर बाद किया जा सकता है। माथुर ने इस बात से साफ इनकार किया कि प्रदेशाध्यक्ष बनते ही उन्हें मुख्यमंत्री ने फोन करके बधाई नहीं दी थी। माथुर ने कहा कि जब वे जोधपुरमें थे तो मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन करके बधाई दी थी।

डीनोटिफाइड जातियों का क्लब बनेगा

गुर्जर समुदाय को डीनोटिफाइड अनुसूचित जाति घोषित करने के संबंध में राज्य सरकार की ओर से केंद्र को पत्र अगले एक-दो दिन में भेज दिया जाएगा। इसके लिए डीनोटिफाइड जातियों का क्लब बनाया जाएगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि राज्य सरकार ने केंद्र को इस आशय का कोई पत्र एक या दो दिन पहले भेजा है। उनका कहना था कि यह पत्र ऐसा होगा कि इसके बाद किसी आयोग के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने राज्य की वार्षिक योजना के आकार को 20 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: