|
इंदौर. स्कीम-54 में सयाजी होटल के सामने सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल तीन साल में बनकर खड़ा हो जाएगा। करीब एक हजार करोड़ लागत की यह 'स्टेट ऑफ आर्ट' इमारत देश के चुनिंदा मॉल्स में से एक होगी। इसकी प्लानिंग तथा डिजाइन को अंतिम रूप देने के लिए विश्व विख्यात आर्किटेक्ट्स की मदद ली जाएगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा विकास प्राधिकरण से 270 करोड़ रुपए में खरीदे चार लाख वर्गफीट (नौ एकड़) के प्लॉट पर विकसित होने वाले मॉल में देश के कई बड़े मॉल्स से ज्यादा खूबियां होंगी। प्राधिकरण ने प्लॉट का सौदा करते समय चार साल में निर्माण की शर्त रखी थी लेकिन कंपनी ने एक साल पहले ही काम पूरा करने का फैसला लिया।
बुधवार शाम कंपनी ने जमीन का कब्जा हासिल कर लिया। जल्द ही रजिस्ट्री भी हो जाएगी। नए मॉल में कई स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स, इंटरटेनमेंट जोन, हायपर मार्केट, बड़ी होटल, विशाल फुड कोर्ट, बिजनेस-टू-बिजनेस सेक्टर, रिलायंस रिटेल सहित कई सेक्टर होंगे।
बड़ा भूमिगत पार्किग और ओपन पार्किग स्पेस भी बनाया जाएगा। सभी बड़ी कंपनियों और ब्रांड के शोरूम इसमें होंगे। निर्माण के दौरान कोई कंपनी अपनी जरूरत बताएगी तो उसके मुताबिक इंतजाम कर दिए जाएंगे। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट फरहान अंसारी ने बताया कुछ दिन में सॉईल टेस्टिंग के बाद सर्वे शुरू हो जाएगा। कंपनी की इंटरनल डिजाइनिंग टीम प्रोजेक्ट बनाएगी जिसमें ख्यात आर्किटेक्ट्स की सलाह ली जाएगी। रिलायंस इंड्रस्ट्रीज से जुड़े सारे दफ्तर भी यहीं होंगे।
270 करोड़ के प्लाट पर 1000 करोड़ रुपए में बनेगा
'स्टेट ऑफ आर्ट' होगी रिलायंस की इमारत
सर्वे व सॉइल टेस्टिंग अगले महीने से शुरू
बड़ा भूमिगत पार्किंग और ओपन पार्किंग स्पेस भी बनाया जाएगा