Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

बच्चे फील्ड में करेंगे पर्यावरण अध्ययन

बिलासपुर. राज्य शासन ने मिडिल स्कूल के छात्रों को पर्यावरण की शिक्षा देने के लिए फील्ड विजिट कराने का निर्णय लिया है। 27 जनवरी से प्रारंभ होने वाली योजना के लिए छात्रों का चयन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाएं लागू की जाती हैं।

इसी कड़ी में यूरोपियन कमीशन कार्यक्रम अंतर्गत मिडिल स्कूल के छात्रों को पर्यावरण की बेहतर शिक्षा देने के लिए फील्ड विजिट कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए छात्रों को जिले के चयनित स्थलों पर ले जाया जाएगा। बिलासपुर, कोरबा एवं रायपुर में 27 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले फील्ड विजिट के लिए 11 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक जिले में विजिट पांच चरणों में आयोजित की जाएगी।

हर चरण में चार ग्रुप होंगे, जों एक प्रभारी के मार्गदर्शन में विजिट करेंगे। प्रत्येक ग्रुप में छठवीं से आठवीं तक के पचास छात्रों को शामिल कर तीन दिनों तक विजिट कराया जाएगा। इस दौरान छात्रों के साथ स्कूल के एक शिक्षक व एक शिक्षिका को भी शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माशिमं ने भी इस साल बोर्ड कक्षाओं को पर्यावरण की परीक्षा देने को तैयार रहने केद निर्देश जारी किए हैं।

सत्र के प्रारंभ में पर्यावरण की पढ़ाई एवं परीक्षा दोनों ही संभव नहीं लग रही थी, लेकिन बाद में इसे लागू कर दिया गया। इधर शासन ने पूर्व माध्यमिक कक्षाओं में भी इस विषय की बेहतर तैयारी के लिए छात्रों को फील्ड विजिट कराने पर विचार किया है। इसके माध्यम से छात्रों को वन भ्रमण कराकर पर्यावरण से जोड़ा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: