Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

प्रदेश में 25 नए सिविल कोर्ट

बिलासपुर. प्रदेश में 21 जनवरी से 25 और नए सिविल कोर्ट काम करना शुरू कर देंगे। हाईकोर्ट ने इस संबंध में 16 जनवरी को आदेश जारी करने के साथ ही वहां पर सिविल जजों की नियुक्ति भी कर दी है। लोगों को अपने मामलों की सुनवाई के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है। शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद हाईकोर्ट ने इस संबंध में बुधवार को सिविल जजों की नियुक्त के लिए आदेश जारी किया।

इसके साथ ही राज्य में 25 और सिविल कोर्ट काम करना शुरू कर देंगे। इसके तहत संभाग में नौ नए सिविल कोर्ट शुरू होंगे। इनमें बिलासपुर जिले में बिल्हा, जांजगीर-चांपा जिले में डभरा और चांपा, सरगुजा जिले में वाड्रफनगर, सीतापुर, सूरजपुर, कोरिया जिले में चिरमिरी, जशपुर जिले में कुनकुरी और बगीचा शामिल हैं। इसके अलावा रायपुर जिले के राजिम, सिमगा, बिलाईगढ़, कसडोल, तिल्दा, देवभोग और रायपुर शहरी इलाके में ही दो और सिविल कोर्ट स्थापित किए गए हैं।

कवर्धा जिले के पंडरिया, राजनांदगांव में छुईखदान, दुर्ग जिले में गुंडरदेही, पाटन, दुर्ग (शहरी), धमतरी में नगरी, कांकेर में पखांजूर, दंतेवाड़ा में बछेली में सिविल कोर्ट शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही लोगों को अपने मामले दायर करने के लिए दूरी कम हो गई है। सिविल न्यायालयों में आमतौर पर जमीन संबंधी, अपराधिक, पारवारिक या अन्य तरह के विवाद आदि सहित हर तरह के मामले प्रस्तुत किए जाते हैं। अब तक इसके लिए लोगों को आमतौर पर जिला मुख्यालय आना पड़ता था। नए न्यायालय बनने के बाद काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: