Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पर्यटन पुलिस गठित हो

ग्वालियर. देश में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक राज्य को अपने यहां टूरिज्म पुलिस बनाना जरूरी है। भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने 'भास्कर' को बताया कि बीते कुछ दिनों में देश के अंदर विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं।

यह पर्यटन के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। वे जब लौटकर अपने देश में इस घटना का मैसेज अपने समाज में देंगे, तब भारतीय पर्यटन की छवि बिगड़ेगी। ठाकुर ने कहा कि देश में इन दिनों पर्यटन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल सामने आए हैं, जो कभी पर्यटन के नक्शे पर नहीं थे। म.प्र. में भी पर्यटन को बढ़ावा बीते तीन सालों में दिया गया है।

हम पर्यटन की ओर ध्यान अवश्य दे रहे हैं लेकिन योग्य गाइडों की कमी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में लाइसेंस शुदा गाइडों की कमी बनी हुई है। अभी हमें दस हजार गाइडों की आवश्यकता है। श्री ठाकुर ने कहा कि बीते कुछ समय से रूपये के मुकाबले डॉलर के दाम गिरने का असर टूर आपरेटर्स पर पड़ रहा है, वे नुकसान उठा रहे हैं।

आपरेटर्स को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय से बात चल रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के प्रति देश के अलावा विदेशी पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। विदेशी यहां आकर हिन्दू देवी-देवताओं के पवित्र स्थलों को देखकर अभिभूत होते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: