Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

रेत खदान धसकने से चार की मौत

रघुनाथपुर (श्योपुर). रघुनाथपुर से छह किलोमीटर दूर चंबल नदी के किनारे गुरुवार की दोपहर एक बजे ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भर रहे एक ही परिवार के चार युवकों की रेत खदान धसकने से दबकर मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई और उनका चाचा शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोलपुरा गांव के रामदयाल रावत का भाई मानसिंह (35) तथा उसके तीन पुत्र रामवरण (26) कोमल सिंह (23) और रिंकू (32) ट्रैक्टर ट्राली लेकर चंबल किनारे पराष्टा के पास रमेश का बंधा से रेत लेने के लिए गए थे।

बताया जाता है कि जिस स्थान से यह लोग रेत ले रहे थे उस खदान से पहले भी काफी रेत उत्खनित की जा चुकी थी जिससे वह स्थान खोखला हो गया था। जब यह लोग खाखले हो चुके स्थान से ट्राली में रेत भर रहे थे तभी अचानक रेत भरभराकर इनके ऊपर गिर पड़ी और चारों लोग उसमें दब गए। घटनास्थल से कुछ दूर चल रहे निर्माण कार्य पर मौजूद लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए और रेत हटाने का काम तत्काल शुरू किया गया। जब तक रेत में दबे लोगों को बाहर निकाला जाता उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों के गांव में जब यह जानकारी पहुंची तो दोलपुरा से काफी ग्रामीणजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में मृतकों के शव निकालकर वहीं रखे गए है रघुनाथपुर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, लेकिन देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

दस- दस हजार की आर्थिक सहायता

चंबल नदी के पराष्टा घाट पर रेत खदान धसकने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने आश्रितों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई है। कलेक्टर शोभित जैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर एसडीएम तथा एसडीओपी को मौके पर भेज दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: