Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आखिर झुका प्रशासन

अजमेर. छात्राओं ने गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास का बहिष्कार कर दिया। उनकी जिद के आगे प्रशासन को आखिर ऐनवक्त पर कार्यक्रम में शामिल की गई दो नृत्यांगनाओं को कार्यक्रम से हटाना पड़ा। सेंट पॉल्स स्कूल में गुरुवार को सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास शुरू होते ही प्रशासन द्वारा ऐनवक्त पर शामिल की र्गई कॉन्वेंट स्कूल की अर्जिता बंसल और आदर्श नगर सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हिना श्रीवास्तव मुख्य नृत्यांगनाओं के रूप में नृत्य करने लगी।

इस पर 280 छात्राओं ने रिहर्सल का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने बीच में ही पूर्वाभ्यास बंद कर दिया। सहायक कलेक्टर मेघना चौधरी और शिक्षा उपनिदेशक सुभाष मिश्र ने स्थिति बिगड़ती देख छात्राओं को बुलाया और समझाने की कोशिश की। इस पर उन्होंने कहा कि, वे सवा महीने से पढ़ाई छोड़कर यहां रिहर्सल कर रही हैं, इसलिए ऐनवक्त पर दो छात्राओं को मुख्य नृत्यांगना के रूप में कार्यक्रम में शामिल करना गलत है।

यदि इनको कार्यक्रम में शामिल किया गया तो वे रिहर्सल नहीं करेंगी। करीब आधे घंटे तक चली समझाइश के बाद भी छात्राएं नहीं मानी। अंत में अतिरिक्त कलेक्टर मेघना चौधरी ने ऐनवक्त पर आई छात्राओं को नृत्य कार्यक्रम से हटा दिया।

मैडम ने बुलाया था

नृत्यांगना अर्जिता बंसल ने बताया कि उसे कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर मेघना चौधरी ने बुलाया था। वहीं दूसरी नृत्यांगना हिना श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हे मैडम ने जिला शिक्षा अधिकारी के कहने पर स्कूल से यहां भेजा था। बारहवीं कक्षा की पढ़ाई करने के कारण वे रिहर्सल में शामिल नहीं हो पाई थी।

रिहर्सल आज से पटेल मैदान में

सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यायाम प्रदर्शन ‘भारतीयम’ की रिहर्सल शुक्रवार से पटेल मैदान में होगी। सुबह 8 से 10.30 तक व्यायाम प्रदर्शन तथा 11 से 1 बजे तक नृत्य का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

कार्यक्रम अच्छी तरह से हो, इसलिए दोनों को शामिल किया गया था, लेकिन छात्राओं के विरोध के बाद दोनों को कार्यक्रम से हटा दिया गया है।
-मेघना चौधरी ,सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी, सामूहिक नृत्य





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: