Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

‘मारने वाले से बचाने वाला बड़ा’

बीकानेर. ‘मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।’ वाली कहावत को बीकानेर के दो लोगों ने फिर साबित कर दिया। शनिवार की रात काकड़वाला के जगदीश कुम्हार के लिए कहर बनकर आई थी जब उसकी ढाणी जलकर राख हो गई। घर का सारा सामान और रुपए जलकर राख हो गए।

आग की वजह से पत्नी के हाथ जले लेकिन किसी तरह बच्चों को बचा लिया गया। हिस्से के आधार पर खेत में काश्त करने वाले जगदीश के सामने सबसे बड़ी परेशानी इस बात की थी कि जले हुई ढाणी को कैसे बनाएगा। इससे भी बड़ा सवाल यह था कि पिता के इलाज के लिए लिए हुए दस हजार रुपए कैसे चुकाएगा। इस चिंता से निजात दिलाई दैनिक भास्कर के एक पाठक ने।

यह पाठक जगदीश के लिए फरिश्ते की तरह आया और घर में सभी के पहनने के लिए कपड़े, ओढ़ने-बिछाने के लिए कंबल और बिस्तर आदि के साथ नकद 5100 रुपए की व्यवस्था करवाई। इसी तरह गुर्जर कृषि फार्म, काकड़वाला के पालेराम और और लूणकरणसर के मुरलीवाला केबल नेटवर्क ने भी 5100 रुपए जगदीश के लिए भास्कर के काकड़वाला संवाददाता राजाराम के माध्यम से पहुंचाए।

दैनिक भास्कर के शाखा प्रबंधक अयाज खान ने 10,200 रुपए की राशि और वस्त्र आदि जगदीश को देते हुए कहा कि उसे किसी और तरह की सहायता की जरूरत होगी तो उपलब्ध करवाई जाएगी। सामान लेने के बाद जगदीश भावुक हो उठा और उसने कहा भगवान नहीं करे किसी के साथ भी मेरे जैसी घटना हो लेकिन भगवान ऐसे लोगों को खूब तरक्की दे जो विपदा के समय आगे बढ़कर सहायता देते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: