|
जिनेवा. नोट गिनना किसे अच्छा नहीं लगता! लेकिन यह आपको बीमार भी कर सकता है। जी हां, एक ताजा अध्ययन के अनुसार नोटों पर ऐसे भी रोगाणु होते हैं जिनसे कई प्रकार के फ्लू हो सकते हैं।
जिनेवा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के नेशनल इंफ्लूएंजा रिसर्च सेंटर के प्रमुख यवेस थामस ने बताया कि नोटों पर रोगाणु 24 घंटों से लेकर 17 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। नोटों के लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले लोग जैसे बैंक कैशियर आदि पर इन रोगाणुओं का खतरा अधिक होता है।
तो आखिर इससे कैसे बचा जा सकता है? थामस बताते हैं कि नोटों से संपर्क आने से पहले दस्ताने और मास्क पहनने से रोगाणुओं का खतरा कम हो सकता है।