Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

पेट्रोल पम्पों पर लगी कतारें

कोटा. पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते लोगों ने अपने वाहनों की टंकियों को फुल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुरुवार को आम दिनों की अपेक्षा पेट्रोल-डीजल की 30 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई।

दरों में बढ़ोतरी के संबंध में दिल्ली में मंत्रियों की बैठक में निर्णय नहीं हो पाया, लेकिन शहर के पेट्रोल पम्पों पर दिनभर लोगों की कतारें लगी रहीं। कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव तरूमीत सिंह बेदी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की संभावनाओं के चलते शहर में 30 प्रतिशत बिक्री अधिक हुई। पम्पों पर भीड़ बनी रही। कोटा शहर में प्रतिदिन डेढ़ लाख पेट्रोल और चार लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: