|
लंदन.वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कैंसर का पता लगाने वाले जेनेटिक लिंक की खोज कर ली है। इस टेस्ट की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति को कैंसर की बिमारी हो सकती है।
डेली टेलीग्राफ में आई खबर के अनुसार, स्वीडन और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने मिलकर ऐसी पांच जेनेटिक मार्क स का पता लगाया है जिसकी मदद से व्यक्ति में कैंसर होने से पहले ही इस बिमारी के बारे में पता लग सकता है।
इस प्रोजोक्ट पर काम कर रहे विलियम्स के अनुसार,अभी यह टेस्ट पुरी तरह से तैयार नहीं है, लेकिन हम इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम इस प्रोजोक्ट पर 15 सालों से काम कर रहे हैं।
इस रिसर्च में वैज्ञानिकों की टीम ने 4000 लोगों के डेटा का अध्ययन किया। उन्होंने यह पाया कि जिन लोगों में जेनेटिक मार्कस थे, उनमें आधे से ज्यादा लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए।