Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

गुर्जर नेताओं पर निगरानी

सीकर. 21 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित गुर्जर महापड़ाव को लेकर शेखावाटी में गुर्जर नेताओं के खिलाफ पुलिस ने धर पकड़ अभियान शुरू कर दिया है। झुंझुनूं में गुरुवार रात 17 गुर्जर नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, सीकर जिले के नीमकाथाना व पाटन क्षेत्र में गुर्जर नेताओं की गिरफ्तारी के गुरुवार रात टीमें रवाना कर दी गई है।

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर आंदोलन को देखते हुए गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र नीमकाथाना व पाटन में पुलिस निगरानी कर रही है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं डीएसपी नारायणलाल ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर धरपकड़ के लिए नीमकाथाना व पाटन क्षेत्र में गुरुवार रात को पुलिस टीमें रवाना की गई है। क्षेत्र में पुलिस गुर्जर नेताओं की तलाश कर रही है।

झुंझुनूं ब्यूरो के अनुसार जिले में गुरुवार शाम 17 गुर्जर नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सचिन मित्तल ने बताया कि खेतड़ी वृत में नौ व नवलगढ़ वृत क्षेत्र आठ गुर्जरों को गिरफ्तार किया गया है।

नवलगढ़ डीएसपी बिहारीलाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में परसरामपुरा निवासी महावीर पुत्र लक्ष्मण, छोटू पुत्र मालाराम, बिलवा निवासी पालाराम पुत्र मांगूराम, चंवरा निवासी मातादीन पुत्र झाबरमल, सुलतान पुत्र धीरजराम, कंकराना निवासी रामनारायण पुत्र चंद्राराम, मंडावरा निवासी बीरबल पुत्र कजोड़ तथा पोकर पुत्र उदाराम को गिरफ्तार किया है। खेतड़ी डीएसपी राकेश काछवाल के मुताबिक उनके क्षेत्र में पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, राज कालोता व ठाकुरसिंह सरपंच सहित नौ गुर्जर नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: