Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

मास्टरजी खा जाते हैं बच्चों के फल!

खाटूश्यामजी. fruits ग्राम लामियां में गुरुवार को राजस्व अभियान के दौरान ग्रामीणों ने दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र यादव को शहीद कुलदीप सिंह रामावि. में बनने वाले पौषाहार में अनियमितता की शिकायत की। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने स्कूल में बनने वाले पोषाहार में ज्यादातर एक ही मीनू रखने की तथा सप्ताह में एक बार मिलने वाले फलाहार के भी नहीं देने की शिकायत की ।

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कक्षा ६ से ८ तक के १५६ बच्चें पढ़ते हैं, जिनको योजना चालू होने के बाद एक बार भी फलों का वितरण नहीं किया गया । एसडीओं ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा लेकिन प्रधानाध्यापक नहीं मिले।

>> इस संबंध में हमें शिकायत मिली है। इस पर जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करेंगे साथ ही बच्चों को पौषाहार में फल वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
कैलाश चन्द्र यादव उपखंड अधिकारी, दांतारामगढ़





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: