Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

परिवार के लिए बावर्ची बने लालू

पुरी.lalu रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के लिए आज एक नयी भूमिका धारण कर ली। शायद लगता है कि रेलमंत्री को अभिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म चीनी कम काफी रास आई है, नतीजतन उन्होंने धार्मिक नगरी पुरी में बावर्ची का चोला अपना लिया। पुरी की यात्रा पर आए लालू यादव ने परिवार के लिए शाकाहारी व मांसाहारी पध्दति के लजीज डिशेस बनाकर परोसा।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां के सरकारी अतिथी गृह में पत्नी राबड़ी देवी समेत छह बेटियों, बेटों और अपने दामाद के साथ ठहरे हुए रेलमंत्री ने चिल्का झील की सैर करने की पुर्वनियोजित योजना को रद्द करते हुए रसोईघर में हाथ आजमाने का फैसला किया। रसोईघर में जाने से पुर्व लालूजी ने अतिथी गृह के बावर्ची को छुट्टी पर जाने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि लालूजी स्वयं शाकाहारी हैं लेकिन उन्होंने भोजन में मछलियां पकाई। इस दौरान राबड़ी देवी ने समुद्र किनारे टहलकर लहरों का लुत्फ उठाया और उनकी बेटियों ने रेलमंत्री को खाना बनाने मदद की। रेलमंत्री ने खाने में दाल, चावल, फ्राय मछलियों के अलावा सलाद , मिठाईयां एवं शाकाहारी भोजन भी बनाया। इस दौरान रेलमंत्री ने अपनी सभी आधिकारिक बैठकें और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने आदि सभी महत्वपूर्ण कार्यो को स्थगित कर दिया। रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रीजी ने शुक्रवार का दिन संपूर्णत: परिवार के लिए सुरक्षित कर रखा था।

भोजन उपरांत पूरे परिवार ने समुद्र की ओर रुख किया, जहां रेलमंत्री ने पूरे ९क् मिनट तक अपने बच्चों के साथ समुद्री लहरों का आनंद लुटा। अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उन्होंने कल सुबह दिल्ली लौटने की योजना बनाई है। इसके पहले कल रेलमंत्री ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में परिवार के साथ जाकर भगवान के दर्शन किए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: